होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव, कल होगा ‘लड्डू बाज़ार
 
सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव, कल होगा ‘लड्डू बाज़ार
Updated: 12/10/2025 5:10:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव, कल होगा ‘लड्डू बाज़ार 
Uसर्दियों के खालिस कनपुरिया स्वाद से रूबरू होने का मिलेगा अवसर 
U-तिल–गुड़, गोंद, आटे और मिलेट से बने देसी लड्डू होंगे आकर्षण का केंद्र 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इस बार सर्दियों की वही देसी खुशबू, जो हर कानपुरिया घर में जाड़ा लगते ही रसोई से आँगन तक फैलती है, 11 दिसंबर को चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर एक साथ महसूस की जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर आयोजित होने वाला ‘लोक परंपरा लड्डू बाज़ार’ प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। तिल–गुड़ की सोंधी सुगंध, सौंठ-पंजीरी की गर्माहट, गोंद-मेवा की करारी मिठास और बाजरा–रागी जैसे मिलेट से बने ऊर्जा-वर्धक लड्डुओं की झांकियाँ इस आयोजन को विशिष्ट स्वर देंगी। सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव थीम पर आधारित यह लड्डू बाज़ार उन घरेलू व्यंजनों को फिर से केंद्र में लाने का प्रयास है, जो पीढ़ियों से कानपुर के जाड़े की पहचान रहे हैं तिल–गुड़ के लड्डू, जो शरीर को गरम रखते हैं; गोंद के लड्डू, जिनका कुरकुरापन ताकत बढ़ाता है; और बाजरे–रागी के लड्डू, जो अपनी मिट्टी-सी महक से हर उम्र के लोगों को भाते हैं—इन सभी का स्वाद एक ही मंच पर उपलब्ध होगा। इन लड्डुओं की खासियत यह है कि वे स्वाद के साथ-साथ सेहत के पारंपरिक आधार भी हैं, और इसी विरासत को सहेजने का संदेश यह आयोजन देने जा रहा है। लड्डू बाज़ार में स्वयं-सहायता समूह, स्थानीय महिलाएँ और पारंपरिक घरेलू भोजन से जुड़े लोग अपने घरों में बनने वाले विभिन्न प्रकार के लड्डू प्रस्तुत करेंगे। झांकियाँ, स्वाद-विनिमय और सामग्री व विधियों पर संवाद कार्यक्रम को सहभागी और जीवंत बनायेंगेसहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ मिठास का उत्सव नहीं, बल्कि उन शीतकालीन परंपराओं का सम्मान है, जो आज भी घरों की रसोई में सेहत की विश्वसनीय धरोहर बनी हुई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जाड़े के ये देसी लड्डू हमारी सांस्कृतिक पहचान और पोषण परंपरा का हिस्सा हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग लड्डू बाज़ार में शामिल होकर इस विरासत को आगे बढ़ाने में सहभागिता करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत
मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में हुई समीक्षा गोष्ठी
सांसद–विधायक खेल स्पर्धा : बिठूर विधानसभा में प्रतिभाओं का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन
जिलाधिकारी के फैसले से बुजुर्ग को वापस मिला आशियाना
10वें इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट का किया शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :