होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत
 
यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत
Updated: 12/10/2025 5:26:00 AM By Reporter- Pradeep Sachan

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत
*ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बधाई, कहा,प्रदेश की बिजली व्यवस्था ने रचा नया इतिहास
*प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्राप्त की उपलब्धि
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस लखनऊ/कानपुर नगर।
प्रदेश की बिजली व्यवस्था के लिए मंगलवार का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया। घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की यूनिट–2 (660 मेगावाट) का व्यावसायिक संचालन 9 दिसंबर 2025 से आरम्भ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और भारत सरकार की कंपनी NLC इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम से बनी इस परियोजना के दूसरे चरण में उत्पादन शुरू होते ही कुल परिचालित क्षमता बढ़कर 1,320 मेगावाट हो गई है।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को एक नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में राज्य के तापीय उत्पादन में 5,280 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश की स्वयं की ऊर्जा उपलब्धि लगभग दोगुनी हो गई है। उनके अनुसार यह प्रगति न केवल औद्योगिक विस्तार को नई गति देगी बल्कि उपभोक्ताओं को स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
ऊर्जा मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हुई ऐतिहासिक प्रगति बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घाटमपुर परियोजना का पूरा संचालन उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में यह प्रदेश को लगातार विश्वसनीय ऊर्जा उपलब्धता देने में बड़ा आधार बनेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में हुई समीक्षा गोष्ठी
सांसद–विधायक खेल स्पर्धा : बिठूर विधानसभा में प्रतिभाओं का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन
जिलाधिकारी के फैसले से बुजुर्ग को वापस मिला आशियाना
सर्दियों की पौष्टिक परंपराओं का सामूहिक उत्सव, कल होगा ‘लड्डू बाज़ार
10वें इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट का किया शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :