590 ग्राम पंचायतों में 39 हजार डुप्लीकेट वोटर्स को हटाया
U-ग्राम पंचायतों में 31 हजार नेट वोटर्स को जोड़ा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पंचायत चुनाव के 590 ग्राम पंचायतों में 39 हजार डूप्लीकेट वोटर्स को हटाया, वहीं करीब 31 हजार नए वोटर्स को जोडा गया है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सत्यापन के बाद इन वोटर्स का नाम सूची से हटा दिए गए हैं। अब 23 दिसंबर को सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी जिसके संशोधन के बाद छह फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के बाद 23 दिसम्बर को अंतिम प्रकाशन होगा, फिर आपत्तियों ली जाएंगी।पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कुल 590 पंचायतों में 247173 डूप्लीकेट वोटर्स (संभावित दोहराए गए मतदाता) की सूची थी। अफसरों को सत्यापन के बाद कुल 190676 वैलिड वोटर्स मिले तो वहीं 39313 वोटर्स को नाम काटा गया है। 17184 वोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयार की जा रही है। सबसे अधिक डूप्लीकेट वोटर्स कल्याणपुर ग्राम पंचायत के 11437 हटाए गए हैं। अभियान में कुल 31,404 नेट वोटर्स जोडे गए हैं, इनमें अधिकांश पहली दफा वोट करने वाले शामिल हैं। करीब दो प्रतिशत वोटर्स बढें हैं इनमें सबसे अधिक मतदाता ककवन और बिल्हौर में बढ़ें हैं। वर्ष 2021 में जिले की 590 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 1253 लाख मतदाता दर्ज थे। पांच वर्षों में हुए बदलाव, मृत्यु, पलायन और दोहरे नाम के चलते मतदाता सूची शुद्धिकरण की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ ने घरघर जाकर मतदाताओं की पहचान की। सत्यापन के दौरान आधार के अंतिम चार अंक दर्ज करना अनिवार्य किया गया जो मतदाता दिए गए पते पर नहीं मिले या आधार विवरण उपलब्ध नहीं करा सकेए उन्हें डुप्लीकेट मानते हुए सूची से बाहर कर दिया गया। वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव से पहले शुरू किए गए इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 1,78,151 नए मतदाता जोड़े गए। 24,546 मतदाताओं के नामों में संशोधन किया गया। 1,46,747 मतदाता हटाए गए (मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट)। इस प्रक्रिया के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 12,84,460 हो गई है।