होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, भैरव घाट स्थित रैन बसेरे में मिली कई गंभीर खामियां
 
जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, भैरव घाट स्थित रैन बसेरे में मिली कई गंभीर खामियां
Updated: 12/17/2025 9:46:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, भैरव घाट स्थित रैन बसेरे में मिली कई गंभीर खामियां
*24 घण्टे में व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।बढ़ती ठंड के बीच जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रात विभिन्न रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।  मंगलवार रात लगभग 8:15 बजे डीएम ने भैरव घाट स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यस्थाओं की गंभीर खामियां सामने आईं। हालात देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौके पर केयरटेकर रामबाबू तिवारी उपस्थित मिले। रैन बसेरे में ठहरे लोगों से बातचीत में सामने आया कि अब तक न तो रजाई उपलब्ध कराई गई है और न ही कंबल की कोई व्यवस्था है। मजबूरी में लोग अपना कंबल लेकर यहां रुकने को विवश हैं। अभिलेखों की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस रैन बसेरे की सुविधाओं का निरीक्षण अब तक किसी भी जोनल सेनेटरी ऑफिसर, जोनल अधिकारी अथवा अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है।
रैन बसेरे के कमरों में गंदगी पाई गई और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब मिली। केयरटेकर ने बताया कि यहां किसी स्वीपर की तैनाती नहीं है, जिससे नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। प्रकाश व्यवस्था भी नाकाफी पाई गई, कमरों में अंधेरा पसरा हुआ था। बताया गया कि रैन बसेरे की क्षमता 50 लोगों की है, लेकिन समुचित इंतजाम न होने के कारण यहां ठहरने वाले लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
व्यवस्थाओं की गंभीर खामियों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रजाई-कंबल की उपलब्धता सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ठंड के मौसम में रैन बसेरों को लेकर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
 जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सभी रैन बसेरों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में जन सुविधा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। यदि किसी रैन बसेरे में कमी पाई गई तो संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*परमट स्थित रैन बसेरे में संतोषजनक व्यवस्था, डीएम ने जताया संतोष*
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने परमट मंदिर के निकट स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां 18 लोग ठहरे हुए मिले। मौके पर अलाव जलता हुआ पाया गया तथा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की सुविधा संतोषजनक रही। बताया गया कि उक्त रैन बसेरे की कुल क्षमता 20 लोगों की है और यहां पर्याप्त मात्रा में रजाई एवं कंबल उपलब्ध हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,ओरामाइन डाई से रंगा 372 क्विंटल भुना चना जब्त
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नया नाम जुड़वाने का मौका, 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म-6
590 ग्राम पंचायतों में 39 हजार डुप्लीकेट वोटर्स को हटाया
कलेक्ट्रेट परिसर में एलआईयू टीम ने मेटल डिटेक्टर से की सघन सुरक्षा जांच
प्रदूषण जाँच प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए 5 प्रतिशत की हुई वृद्धि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :