होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नगवां के सरकारी स्कूल में पहली ग्रामीण स्पेस लैब का डीएम ने किया शुभारंभ
 
नगवां के सरकारी स्कूल में पहली ग्रामीण स्पेस लैब का डीएम ने किया शुभारंभ
Updated: 12/18/2025 11:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नगवां के सरकारी स्कूल में पहली ग्रामीण स्पेस लैब का डीएम ने किया शुभारंभ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विधनू ब्लॉक की नगवां ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय में विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल आज शुरू हुई है। व्योमिका स्पेस लखनऊ और इसरो के अंतरिक्ष उपयोगिता केंद्र (सैक), अहमदाबाद के सहयोग से यहां कानपुर की पहली ग्रामीण स्पेस लैब की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पेस लैब का शुभारंभ करते हुए बच्चों में वैज्ञानिक टेम्परामेंट के विकास पर जोर दिया और कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण छात्रों को विज्ञान और तकनीक की दुनिया से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्पेस लैब का निरीक्षण किया और वहां मौजूद टेलिस्कोप, यूएवी, रोबोट, चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी, जीएसएलवी, सैटेलाइट मॉडल, हाइड्रो रॉकेट और प्रज्ञान रोवर के प्रोटोटाइप देखे। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से बच्चे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रयोग और अवलोकन के जरिए विज्ञान को समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय स्तर पर ऐसी उन्नत लैब की स्थापना अपने-आप में एक बड़ी पहल है, और इस सराहनीय सोच को जनपद के अन्य विद्यालयों में भी विस्तार दिया जाना चाहिए।यह स्पेस लैब व्योमिका स्पेस लखनऊ के तकनीकी एवं शैक्षिक सहयोग से तथा इसरो सैक अहमदाबाद के विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित की गई है। लैब में कुल 62 बड़े और छोटे विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनमें खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, रॉकेट और सैटेलाइट से जुड़े प्रयोग प्रमुख हैं। यह प्रयोगशाला नगवां के साथ-साथ पूरे विधनू ब्लॉक के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक और परियोजना आधारित सीखने का केंद्र बनेगी।लैब की स्थापना के लिए ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी ने अपने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि में से सात लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के लिए एक प्रेरक उदाहरण बताते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसे स्थानीय संसाधनों से संभव हुआ उल्लेखनीय शैक्षिक नवाचार बताया।मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि यह स्पेस लैब ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरिक्ष और आधुनिक विज्ञान शिक्षा को जमीन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो जैसे राष्ट्रीय संस्थान के सहयोग से बच्चों और शिक्षकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और तकनीकी कौशल विकसित होगा, जिससे भविष्य में ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकेंगे।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें जिज्ञासा, प्रयोग और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच जीवन के हर क्षेत्र में सही निर्णय लेने और समस्याओं के समाधान में सहायक होती है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह मॉडल आने वाले समय में अन्य ग्रामीण विद्यालयों के लिए भी एक प्रभावी उदाहरण बनेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। इस अवसर पर सीडीपीओ रत्ना श्रीवास्तव व्योमिका फाउंडेशन के निदेशक गोविंद यादव, उप निदेशक अरविंद सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया
आशा कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी व स्थायीकरण पर डीएम ऑफिस घेरा, प्रदर्शन
नव प्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु विशेष सत्र
आंगनबाड़ी केंद्र पर मना नन्हीं इशिता का जन्मदिन, डीएम, सीडीओ हुए शामिल
पकड़े गए चार अभियुक्तों में तीन बाल अपचारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :