होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मोतीझील में 4 से 6 जनवरी तक सजेगा सरस आजीविका मेला
 
मोतीझील में 4 से 6 जनवरी तक सजेगा सरस आजीविका मेला
Updated: 1/3/2026 12:36:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मोतीझील में 4 से 6 जनवरी तक सजेगा सरस आजीविका मेला
*कानपुर मंडल की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार
*60 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा मंच
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।ग्रामीण संस्कृति, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण को समर्पित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सरस आजीविका मेला–2026 का आयोजन जनपद कानपुर नगर में किया जा रहा है। यह मेला 4 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक मोतीझील लॉन संख्या–2 में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल सके। मेले का उद्घाटन 4 जनवरी को अपराह्न 1 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
सरस आजीविका मेले में कानपुर मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, सुगंधित उत्पाद, पारंपरिक परिधान और वस्त्र संग्रह, घरेलू उपयोग की सामग्री, मसाले, पारंपरिक हस्तकला से जुड़े उत्पाद, लेदर उत्पाद, जैविक पौधे और कृषि उत्पाद, स्वच्छता से संबंधित सामग्री तथा पूजन और हवन से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए ये उत्पाद न केवल उनकी मेहनत और कौशल को दर्शाते हैं, बल्कि स्वदेशी परंपरा और स्थानीय पहचान को भी मजबूत करते हैं।
इस आयोजन में जनपद कानपुर नगर के 20 स्वयं सहायता समूहों के साथ कानपुर मंडल के अन्य पांच जनपदों से 40 स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार कुल 60 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। यह मेला ग्रामीण आजीविका संवर्धन के साथ महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सरस आजीविका मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को न केवल बाजार से सीधा जुड़ाव मिलता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी नई दिशा मिलती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस आयुक्त ने दोनो अधिकारियों के कंधों पर नवीन रैंक लगाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामना
नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
सड़क सुरक्षा माह का विधायक ने किया शुभारंभ
रेव पार्टियों में यूज होनी थी 5 करोड़ की चरस
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने पुलिस उपयुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार को 1000 मास्क और जरूरतमंदों के लिए भेंट किए 2 कंबल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :