पुलिस आयुक्त ने दोनो अधिकारियों के कंधों पर नवीन रैंक लगाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।कानपुर कमिश्नरेट में नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर श्री आशुतोष कुमार के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) पद से एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) पद पर तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी के एसपी (पुलिस अधीक्षक) पद से एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है। पीपींग सेरेमनी पर पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल द्वारा दोनो अधिकारियों के कंधों पर नवीन रैंक लगाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।