श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर आध्यात्मिक और वैचारिक ऊर्जा का किया रसपान |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस गोण्डा | नंदिनी निकेतनम परिसर में आयोजित संत ऋतेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा का बधवार को सातवां दिन राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक आत्मबोध और यवाशक्ति के प्रेरक संदेशों के साथ सम्पन्न हुआ। कथा स्थल राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना से ओतप्रोत नजर आया।बच्चों,अभिभावकों और अवध क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे श्रद्धालओं ने कथा का रसपान कर आध्यात्मिक और वैचारिक ऊर्जा का अनभव किया। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव,उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, बाहुबली नेता बृजेश सिंह व अन्य हुए शामिल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा भाजपा नेता बृजेश सिंह मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संत रीतेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया और राष्ट्रकथा को आत्मसात किया। प्रवचन के दौरान संत ऋऋतेश्वर महाराज ने कहा कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमाओं का नाम नहीं है, बल्कि साझा संस्कृति, मूल्यबोध और सामूहिक चेतना का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी इस चेतना से विमुख होता है, तब मूल्यहीनता और दिशाहीनता जैसी स्थितियां उत्पन्न होती है। संत श्री ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि चरित्रवान, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। युवाओं को संबोधित करते हुए संत श्री ने कहा कि तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना गर्व का विषय है, लेकिन यदि यह प्रगति सांस्कृतिक जड़ों से कटकर होगी तो स्थायी नहीं रह सकेगी। उन्होंने संस्कारों को समाज की आत्मा बताते हुए कहा कि संस्कारविहीन शिक्षा क्षणिक सफलता तो दे सकती है, पर समाज को स्थायित्व और संतुलन नहीं दे सकती। कथा के दौरान युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मअनुशासन और सामाजिक दायित्व के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिली।कथा के समापन के बाद राष्द कथा,कथा कहते संत ऋतेश्वर महाराज। आयोजन केवल परस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आस्था के साथ छात्रों के शैक्षिक और नैतिक उत्थान का सशक्त संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद वृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र ही राष्ट्र की मजबूत नींव छात्रों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित डीटीएसई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, देवीपाटन मंडल सहित अन्य मंडलों के सफल छात्रों को मोटरसाइकिल, छात्राओं को स्कूटी तथा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने आगे कहां कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभाव के समन्वय से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।उधर कानपुर से हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस के समाचार संपादक जय तिवारी
भी रहे लोगों के दुख दर्द में मदद करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी उन्होंने भी लिया आशीर्वाद, सनी सेंगर, संस्कार शक्ल, उदित तिवारी सहित कई जनपदों से बड़ी संख्या मैं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
|