होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  उपसीएम की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का मना स्थापना दिवस
 
उपसीएम की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का मना स्थापना दिवस
Updated: 2/26/2026 10:01:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

उपसीएम की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का मना स्थापना दिवस |


सैफई इटावा | उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा  विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने की। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव  अमित कुमार घोष, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान,लखनऊ के निदेशक डॉ. सीएम सिंह तथा इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों के मंचासीन होने के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं जलार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राध्यापकों, चिकित्सकों एवं कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सी. एम. सिंह को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने स्थापना दिवस व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए चिकित्सा शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, नवाचारों एवं भावी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार की नीतियों और प्रयासों की जानकारी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  ब्रजेश पाठक ने विश्वविद्यालय द्वारा चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं एवं ट्रॉमा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यूपीयूएमएस के समग्र विकास हेतु प्रदेश सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में एमबीबीएस, पीजी एवं अन्य संचालित पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निकट 250 शैय्या वाले अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह केंद्र पूर्ण रूप से यूपीयूएमएस सैफई के अधीन संचालित होगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आपात चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर जाकर भी मरीज का हाल जाना और वहां जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। साथ ही बैंक ऑफ इंडिया एवं यूपीयूएमएस सैफई के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय की स्मारिका एवं न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, संकाय सदस्य, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संघ प्रचारक का मनाया जन्मदिन
उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र विकास के लिए की वार्ता
शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
जिला अधिवक्ता संघ ने तीन सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 5 माल वाहनों पर हुई सीज की कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :