आरएसएस ने सुदर्शन बस्ती में किया सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य हेतु प्रेरित करने के लिए सर्वाेदय नगर मे एक सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन सुदर्शन बस्ती के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया। इसमे मुख्य वक्ता डाक्टर वीरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने जातिवाद को हिंदू समाज के लिए अभिशाप बताया तथा इस क्षेत्र में संघ के प्रयास की सराहना की। सभा की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवी यज्ञ शुक्ल ने चेतावनी दी कि हिंदू घटा तो देश बंटा। श्रीमती इंदु शर्मा, जो दिव्यांग जनो को प्रशिक्षण देकर गुणवान बनाती ही हैं उन्हे रोजगार भी देती हैं ने जात-पांत तोड़ने में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जरूरत मंद महिलाओ को कंबल, बच्चों को स्टेशनरी तथा कुछ गर्म कोट भी वितरित किए गए।
|