मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 14 जनवरी को संक्रांति की तिथि मनायी जाती रही है। आचार्यो की मानें तो ग्रह नक्षत्रों के अनुसार अब यह 15 को मनायी जायेगी। जिस पर शासन ने भी सुधार करते हुए सार्वजनिक अवकाश की तारीख 14 से 15 की।
फिर भी, श्रद्धालुओं ने बुधवार को संक्रांति का गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।
बुधवार सुबह सरसैया घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे और श्रद्धा के साथ गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि नगर निगम कर्मी साफ-सफाई व्यवस्था में लगातार जुटे रहे। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य की उपासना की जाती है और खिचड़ी का दान किया जाता है। कई क्षेत्रों में इस पर्व को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है।