होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  महादान के महापर्व पर अनोखा दान’ ’गोंडा मेडिकल कॉलेज को मिला पहला शरीर'
 
महादान के महापर्व पर अनोखा दान’ ’गोंडा मेडिकल कॉलेज को मिला पहला शरीर'
Updated: 1/15/2026 7:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

महादान के महापर्व पर अनोखा दान’ ’गोंडा मेडिकल कॉलेज को मिला पहला शरीर'
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवम माधवी सेंगर ने गुरूवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज को मकर संक्रांति के महादान के महापर्व पर अध्ययन हेतु पहली देह कानपुर से लाकर समर्पित किया।
कानपुर से देह लेकर आए सेंगर दंपति ने बताया कि 87/8, विजय नगर कानपुर निवासी 86 वर्षीय श्रीमती सरोज मिश्रा ने तेरह साल पहले वर्ष 2012’ में देहदान संकल्प किया था। 14 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे उनका निधन होने पर उनके भतीजे मनीष तिवारी ने मनोज सेंगर को फोन पर सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया। इस पर अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने देह को गोंडा मेडिकल कॉलेज को दान करने का निश्चय किया और अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने रात में ही देहदान के आवश्यक कागज पत्रक तैयार किए और आज 15 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे कानपुर से चल कर दोपहर लगभग डेढ़ बजे सेंगर दंपति गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां एनाटॉमी विभाग से डा राजेश कुमार, विपिन कुमार ने प्राचार्य डॉ डी कोटस्थाने जी के निर्देशन में पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया। मनोज सेंगर ने गोंडा मेडिकल कॉलेज को पहला और ’अभियान के अंतर्गत यह 314वीं देह दान कराई गई है’,
’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी है सरोज’
मनोज सेंगर ने बताया कि स्व सरोज मिश्रा के पिता स्व हरिविलास प्रसाद तिवारी सहित पूरा परिवार ही स्वाधीनता संग्राम सेनानी रहा  है, आज उनकी बेटी ने भी उनके चरण चिन्हों पर चलते हुए अपनी देह समाज हित समर्पित कर सेवा की मिसाल कायम की है।
’सूर्य उत्तरायण होते ही त्यागा शरीर’
सरोज मिश्रा के पति राज किशोर मिश्र ने बताया कि  ने दोपहर बाद सूर्य उत्तरायण होते ही उनकी पत्नी ने प्राण त्याग दिए, जीवन भर एक धर्मपरायण महिला के रूप में रहते हुए उनका कहना था कि हमारे ऊपर समाज का ऋण है जिसे हम देहदान करके ही चुका सकते हैं।
कानपुर से चलते समय पति राजकिशोर मिश्र, भाई ज्ञानेंद्र तिवारी, भतीजे आनंद तिवारी, मनीष तिवारी, डा  बृज मिश्र सहित परिजनों द्वारा पार्थिव देह की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोंडा के लिए रवाना किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का दिया प्रशिक्षण
मकर संक्रान्ति पर राहगीरों को पिलाया गरमागरम चाय और खिलाया ब्रेड
32 जगहों पर बिक रहे नशीले पदार्थ, 14 क्षेत्रों में अतिक्रमण, थानेदारों को कार्रवाई करने का निर्देश
आरएसएस ने सुदर्शन बस्ती में किया सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन
मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :