होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण
 
जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण
Updated: 1/28/2026 12:16:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 77वॉं गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, जनपद न्यायालय सहित जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झंडा अभिवादन के उपरान्त राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इसके साथ ही गॉधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की प्रतिमा, अम्बेडकर पार्क तथा शहीद पार्क में स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर मार्ल्यापण तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरता पदक प्राप्त एवं सेना के वीर शहीदों के आश्रितों/परिवारीजनों को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले देशभक्ति पूर्ण गीतों का गायन आदि कार्यक्रम किए गए। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरान्त डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे  लिए एतिहासिक दिन है, आज के दिन ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था। विविधताओं से भरे इस देश में राष्ट्रहित व देशप्रेम की भावना सभी की आत्मा में बसती है। हमारा देश दुनियां का सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र है। कई विविधताओं के बावजूद हम सब मिलकर एक हैं। आज हम अपने संवैधानिक मूल्यों को अपना कर विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। हम सभी को सरकारी कर्मचारी होने के नाते अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जनपद की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष में जनपद को सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस में कई बार उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद द्वारा खनन से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। इसी वर्ष जनसहयोग के माध्यम से एतिहासिक चन्द्रावल नदी का जीर्णोद्वार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि हमारे स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जरूरी है कि हमारे पद के साथ जुड़े दायित्वों का शतप्रतिशत निर्वहन किया जाए। दूसरे की समस्या को अपनी समस्या समझें, तभी हम बेहतर सेवा कर सकते हैं। 
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर आदि द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार रखे गए। विचार गोष्ठी में ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, सूचना अधिकारी, सतीश कुमार, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, संचालक धर्मेन्द्र सिंह, सहित कलेक्ट्रेट परिवार से जुड़े अन्य कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ब्लाक प्रमुख एवं चेयरमैन ने किया दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ
जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की ली गई सलामी
बैठक के जरिए किसानों की समस्याओं पर की गई चर्चा |
डीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश
डी-टू गैंग के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पर उपनिरीक्षक पवन प्रताप को डीजीपी द्वारा शौर्य सम्मान...
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :