अब तंग गलियों में भी पहुंचेगी पुलिस
- इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 नए वाहन, सीपी ने दिखाई हरी झंडी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को हाई-टेक बनाने की दिशा में सोमवार को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ा कदम उठाया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने 20 नए दोपहिया वाहनों (यूपी-112) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये वाहन विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों, घनी आबादी और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखकर बेड़े में शामिल किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार, ये बाइक पीआरवी घटनास्थल पर पहुँचने के समय को कम करने में 'गेम-चेंजर' साबित होंगी। इससे पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलेगी और कानून-व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर एडीजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।