सड़क सुरक्षा से संबंधित ओजस्वी भाषण किए प्रस्तुत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.यह कार्यक्रम नेवादा टोल प्लाजा पर किया गया. इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया. साथ ही स्कूली छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबधित ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया. जिनमें सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया गया.
स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने वितरण किया गया.इस कार्यक्रम में एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं, तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तथा सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में एनएचएआई टीम मैनेजर, उपजिलाधिकारी बिल्हौर, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर, थानाध्यक्ष चौबेपुर, थानाध्यक्ष शिवराजपुर, एनएचएआई से अलोक सिन्हा, सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर व एनएचएआई के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे |