पुलिस आयुक्त ने उद्योगपतियों के साथ की गोष्ठी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । उद्योगपतियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने तथा पुलिस–उद्योग समन्वय को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 04 फरवरी को पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में उद्योगपतियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा की गई।गोष्ठी में आशुतोष कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), दिनेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) तथा सत्यजीत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
|