शब- ए- बरात त्यौहार को लेकर किया पैदल भ्रमण दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार द्वारा आगामी त्यौहारों शब-ए-बरात आदि के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्रान्तर्गत बकरमंडी, बजरिया चौराहा, ईदगाह पार्क, रविदास मंदिर के सामने, ईदगाह चौराहा, कर्नलगंज कब्रिस्तान, आरडी कॉलोनी, बकरमंडी ढाल एवं बजरिया चौक क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएइस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) महेश कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अर्चना सिंह के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक बजरिया, थाना प्रभारी सीसामऊ, प्रभारी निरीक्षक चमनगंज, प्रभारी निरीक्षक बेकनगंज एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज मय पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे।
|