पुलिस आयुक्त ने पवन कुमार तिवारी को बैज पहनाकर किया सम्मानित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट कानपुर नगर के कोतवाली थाना में तैनात उ0नि0 पवन कुमार तिवारी के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल तथा स्टॉफ ऑफिसर अमरनाथ सिंह द्वारा पवन कुमार तिवारी को निरीक्षक पद के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रोन्नत अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।