एडीजी जोन द्वारा बजट के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव किए साझा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित बजट एवं उसके सापेक्ष की गई क्रय कार्यवाहियों की प्रगति, साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित बजट के सापेक्ष शेष बचे अनुदान के समयबद्ध एवं प्रभावी व्यय हेतु कार्ययोजना तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त समीक्षा गोष्ठी में आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा बजट के संबंध में कानपुर जोन के अंतर्गत जनपदों की वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध व्यय सुनिश्चित किए जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।