पुलिस आयुक्त ने होटल व्यवसायियों के साथ की सुरक्षा गोष्ठी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त कार्यालय में होटल व्यवसाइयों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने साइबर अपराधों से बचाव, सीसीटीवी, स्टाफ वैरिफिकेशन, महिला सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कारोबारियों की समस्याएं सुनी गईं एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
|