पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री तान्या परिणय सूत्र में बंधी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पांच बार के लोकसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य परम श्रद्धेय स्व. बेनी प्रसाद वर्मा बाबू की पौत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा की सुपुत्री एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गोंडा लोकसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा की बहन तान्या बुधवार को सनिल संग परिणय सूत्र में बंध गई। विवाह समारोह का भव्य आयोजन लखनऊ के गोमती नगर में स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में किया गया था। जिसमें काफी संख्या में बाराबंकी से लेकर आसपास के जनपदों से गणमान्य लोगों ने शिरकत करी। काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कई नेतागण शामिल हुए। वहीं कानपुर में स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी से किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई भी साथियों संग बुधवार देर शाम विवाह समारोह में शामिल हुए और वर-वधू को नव दांपत्य जीवन की मंगलकामनाओं के साथ बधाई दी। इस अवसर पर महामंत्री समीर बाजपेई ने वधू की बड़ी बहन सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा से मुलाकात करी और बुके भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में श्रेया वर्मा के विधानसभा सदस्य चुने जाने की शुभेच्छा व्यक्त की। श्रेया वर्मा ने धन्यवाद के साथ आभार कहा। विवाह समारोह में प्रयागराज की हंडिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी और सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव भी पहुंची थीं। महामंत्री समीर बाजपेई ने निधि यादव से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशल क्षेप पूछा। मुख्य रूप से महामंत्री समीर बाजपेई के साथ हरिश्चंद्र, राहुल अवस्थी, ए. के. तिवारी, विजय कुमार आदि रहे।
|