राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं हुई प्रतियोगिताएं
-जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माॅडलों की सराहना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में विद्यार्थियों की बसवैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं तार्किक दृष्टिकोण के विकास के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग एवं नवाचारी विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जो भविष्य के सशक्त भारत की नींव है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं।मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान एवं नवाचार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से भी जोड़ें।
विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी, नवाचार प्रस्तुति एवं अन्य शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रत्येक विकास खंड से चयनित 5 विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनका विवरण निम्नवत है—
प्रथम पुरस्कार – मनु (कक्षा 8), वि० भौती खेड़ा, कल्याणपुर द्वितीय पुरस्कार – मो० हसन (कक्षा 8), क० वि० गोलियापुर तृतीय पुरस्कार – दिव्यांशु कुशवाहा (कक्षा 8), क० वि० पचौर, चौबेपुर चतुर्थ पुरस्कार – रिद्विमा मिश्रा (कक्षा 7), क० वि० ओरिया, पतारा पंचम पुरस्कार – आकाश (कक्षा 6), क० वि० अनवरगंज, प्रेम नगर इसी क्रम में कक्षा 8 की क्विज प्रतियोगिता में 5 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए—प्रथम पुरस्कार – कु० साक्षी द्वितीय पुरस्कार – दिव्यांशी तृतीय पुरस्कार – यति चतुर्थ पुरस्कार – दिव्यांशी पंचम पुरस्कार – राहुल विज्ञान प्रदर्शनी में विजयी विद्यार्थियों को टैबलेट, बैग एवं प्रशस्ति पत्र तथा क्विज प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को विज्ञान किट, बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व मॉडल निर्माण आदि के लिए प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को ₹3000 की धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय, जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, समस्त समन्वयक, एसआरजी, एआरपी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।