आरोपी के खिलाफ एफआईआर पर दबंग ने परिवार सहित की गाली-गलोज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बारादेवी चौराहे के पास स्थित बीज भंडार संचालक संदीप गुप्ता के साथ हुए विवाद का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पीड़ित के अनुसार पहले उसके साथ एक आपराधिक घटना हुई। जो दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इस संबंध में बुधवार को 112 की सूचना के बाद सम्बंधित चौकी में भी शिकायती पत्र देकर सूचना दर्ज कराई जा चुकी है। जिस पर आरोपी पर पुलिस ने शांतिभंग की करवाई की। पीड़ित संदीप गुप्ता ने बताया कि उक्त घटना के बाद भी आरोपी पक्ष का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार अनुराग गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके खिलाफ रुक‑रुक कर गाली‑गलौज की जा रही है। इस गाली‑गलौज में आरोपी के पिता माता और दादी भी शामिल रहे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, जिससे न केवल उस पर मानसिक दबाव बन रहा है बल्कि उसका परिवार अपमानित भी हो रहा है। परिवार की सुरक्षा को लेकर भी भय बना हुआ है। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित ने गुरुवार को पूरे मामले की लिखित शिकायत डीसीपी साउथ कार्यालय में दी है। शिकायत में पहले हुई सीसीटीवी में रिकॉर्ड घटना, उसके बाद की गाली‑गलौज, पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई गई। अब तक की पूरी घटनाक्रम का विवरण दर्ज कराया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी अनुराग गुप्ता व उसके परिजनों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ।
|