होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
 
एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
Updated: 2/6/2026 8:13:00 AM By Reporter- ANKUR GUPTA

एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं एमएसएमई एक्सपो-2026 का समापन मंगलवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एक्सपो में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विभिन्न विभागों, बैंकों तथा एमएसएमई इकाइयों द्वारा 87 से अधिक स्टाल लगाकर अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं—पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यम पंजीकरण, लीन मैन्युफैक्चरिंग, क्लस्टर विकास तथा पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी—पर विस्तार से प्रकाश डाला। सोनिका रस्तोती, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एवं बारकोड से संबंधित जानकारी दी, जबकि अंकिता पाण्डेय, युवा पेशेवर ने पीएमएस योजना के बारे में उद्यमियों को अवगत कराया।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि वेण्डर डेवलपमेंट कार्यक्रमों से बड़ी संख्या में उद्यमी लाभान्वित हो रहे हैं और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। फियो, कानपुर के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने उद्यमियों से निर्यात के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कानपुर द्वारा वित्त एवं ऋण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर के अध्यक्ष मनोज बंका ने उद्यमियों से नवाचार तकनीक अपनाकर कम लागत में उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने पर बल दिया। उद्यमी शिवम द्विवेदी ने वाटर ट्रीटमेंट तकनीक पर जानकारी साझा करते हुए गंदे पानी को पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया बताई और इस क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में वी. के. वर्मा, निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन एवं विक्रय के नए अवसर प्राप्त होते हैं।ए-मार्क सर्टिफिकेशन, ईसीजीसी, डीजीक्यूए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में शामिल स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने अपने नवाचारों की जानकारी साझा की। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों सहित लगभग 100 उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार अपूर्व द्वारा किया गया तथा अमित बाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम-ग्रिड कार्यों में मैनपावर की कमी पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं हुई प्रतियोगिताएं
चोरों ने फैक्ट्री कर्मी के घर को बनाया निशाना, लाखों का सामान पार
आरोपी के खिलाफ एफआईआर पर दबंग ने परिवार सहित की गाली-गलोज
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री तान्या परिणय सूत्र में बंधी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :