होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला
 
यूपीयूएमएस में स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला
Updated: 2/6/2026 12:01:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला
 *एक दिवसीय "ट्रॉमा एमरजैंसी मैनेजमेंट" प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/इटवा ।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के आपातकालीन चिकित्सा विभाग (Department of Emergency Medicine) द्वारा सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स डेवलपमेंट (CASD), केजीएमयू, लखनऊ के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “TEM (ट्रॉमा एमरजैंसी मैनेजमेंट) कोर्स: ATLS Insight for 1st Responders”  सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों, जिनमें संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के सदस्य शामिल थे, ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आपातकालीन एवं ट्रॉमा प्रबंधन के व्यावहारिक कौशल अर्जित किए।
कार्यक्रम के संरक्षक एवं माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने अपने संदेश में कहा कि
“यूपीयूएमएस केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने का एक सशक्त स्तंभ है। हमारा उद्देश्य ऐसे दक्ष स्वास्थ्यकर्मियों का निर्माण करना है, जो विषम और संसाधन-सीमित परिस्थितियों में भी अंतिम नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और जीवनरक्षक आपातकालीन सेवाएँ पहुँचा सकें। केजीएमयू के साथ यह अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदेश की ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा और मानक प्रदान करेगा।”
कोर्स के निदेशक डॉ. समीर मिश्रा ने बताया कि आधुनिक ट्रॉमा केयर में फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका अत्यंत निर्णायक होती है। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्राथमिक सर्वेक्षण (ABCDE अप्रोच), त्वरित निर्णय क्षमता, टीम-आधारित उपचार एवं आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी प्रबंधन के लिए सक्षम बनाता है।
आपातकालीन चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि
“ग्रामीण ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्णय-आधारित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना इस कोर्स की आत्मा है, जिससे दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन आवर’ में अनावश्यक मृत्यु एवं विकलांगता को प्रभावी रूप से कम किया जा सके।”
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण, केस-आधारित चर्चा तथा व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उन्नत कौशल सिखाए गए। यह पहल विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं जागरूकता के लिए आयोजित हुई गोष्ठी
जल्दी पहचान, सही उपचार ही टीबी उन्मूलन की कुंजी है - डॉ आदेश कुमार
विश्व कैंसर दिवस पर लगाया जन जागरूकता शिविर
यूपीयूएमएस सैफई में" विश्व कैंसर दिवस" का आयोजन, कैंसर विजेताओं का सम्मान
यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :