विश्व कैंसर दिवस पर लगाया जन जागरूकता शिविर |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जन जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन जिला पुरुष चिकित्सालय हमीरपुर में किया गया। इस कार्यकम के अन्तर्गत इस वर्ष थीम यूनाइटेड बाई यूनिक पर है। इस थीम का उद्देश्य कैंसर से प्रभावित प्रत्येक व्यंक्ति की अलग- अलग यात्रा, जरूरतो एवं अनुभवों को अपनाना एवं जोड़ना है। शिविर में विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे मुँख का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चे दानी का कैंसर के लक्षण व बचाव के बारे में बताया गया और 38 मरीजो की स्क्रीनिंग की गयी है। इस कार्यकम में नोडल अधिकारी डा० पुष्पेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर, डा० आर०एस० प्रजापित, डा० परमेन्द्र, डा० आयुष, डा० मोहित सिंह , राजेन्द कुमार यादव जिला मलेरिया हमीरपुर, डा० नीता एवं कंचन प्रभा स्टॉफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।