होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
 
यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
Updated: 2/3/2026 10:43:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कैंसर जागरूकता माह सफलतापूर्वक मनाया गया। 
इसी क्रम में  नागला सुभान गांव स्थित पीएनबी सीएसआर यूनिट में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता गतिविधि (पीआरए) का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम डॉ. पी.के. जैन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. गगनदीप कौर, एसोसिएट प्रोफेसर ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की नियमित जांच, शीघ्र पहचान तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण  एवं यूपीयूएमएस में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया। 
डॉ. सुगंधि शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, जोखिम कारकों तथा समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शीघ्र निदान ही कैंसर से बचाव की कुंजी है।
 इसके अतिरिक्त, समूह संवाद, इंटरैक्टिव सत्र एवं अन्य सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को पीयर एजुकेशन टूलकिट वितरित कर उन्हें पीयर एजुकेटर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने समुदाय में स्वास्थ्य संदेशों का सतत प्रसार कर सकें। यह कार्यक्रम सामुदायिक चिकित्सा विभाग, यूपीयूएमएस एवं पीएनबी सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें पीएनबी किसान प्रशिक्षण केंद्र, सैफई के निदेशक श्री विपिन कुमार यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
यूपीयूएमएस सैफई की बहु-विषयक अनुसंधान इकाई (एमडीआरयू) के नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. शुक्ला का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसी क्रम में शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्रों में भी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने जागरूकता सत्रों एवं संवादात्मक चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विद्या एवं डॉ. प्रेम प्रकाश का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जो समुदाय के समग्र स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण में सहायक सिद्ध होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मनाया विश्व कैंसर दिवस,जल्दी जांच की त्वरित आवश्यकता पर दिया ज़ोर
उप्र एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न
यूपीयूएमएस सैफई में 20 दिन के नवजात शिशु की जटिल जन्मजात बीमारी का सफल उपचार
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्वसन रोग जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन, पोषण पोटली का वितरण
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगा रक्तदान शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :