होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  मनाया विश्व कैंसर दिवस,जल्दी जांच की त्वरित आवश्यकता पर दिया ज़ोर
 
मनाया विश्व कैंसर दिवस,जल्दी जांच की त्वरित आवश्यकता पर दिया ज़ोर
Updated: 2/3/2026 10:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मनाया विश्व कैंसर दिवस,जल्दी जांच की त्वरित आवश्यकता पर दिया ज़ोर 
-हॉस्पिटल ने पूरे कानपुर में मरीजों के लिए मुफ्त बस सेवाओं की घोषणा 
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ कानपुर ने अपनी कानपुर फैसिलिटी में एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कैंसर जल्दी पता लगाने, समय पर डायग्नोसिस और समन्वित कैंसर इलाज़ के महत्व पर ज़ोर दिया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरि दत्त नेमी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इसके अलावा इसमें डॉक्टरों, अस्पताल के नेतृत्वकर्ताओं और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया ताकि निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कैंसर जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
भारत में कैंसर लगातार एक बढ़ती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। पिछले एक दशक में कैंसर के केसों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। नए कैंसर के मामले 10.4 प्रतिशत बढ़े हैं, 2015 में 1.39 लाख से बढ़कर 2024 में 1.53 लाख हो गए हैं। इस वृद्धि के पीछे का प्रमुख कारण बढ़ती उम्र वाली आबादी, बेहतर डायग्नोस्टिक क्षमताएं और खराब लाइफस्टाइल की आदतें, जैसे तंबाकू का ज़्यादा सेवन आदि है। संसाधनों की कमी, बीमारी का देर से पता चलने और इलाज के बढ़ते खर्च के कारण यह वृद्धि भारत के हेल्थकेयर सिस्टम पर दबाव डाल रही है, जिससे लगातार जागरूकता और शुरुआती मेडिकल मदद की ज़रूरत बढ़ गई है।
पारस हेल्थ कानपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने इस मौके पर बोलते हुए कहा, “विश्व कैंसर दिवस एक ऐसा शक्तिशाली रिमाइंडर है जो हमें कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता, जल्दी डायग्नोसिस और हर एक मरीज को एक्सपर्ट देखभाल की सुलभता की आवश्यकता को दर्शाता है। हर साल नए केस में काफी वृद्धि होने पर अगर हम कैंसर की पहचान जल्दी कर ले तो मरीज के बचने की संभावना और उसकी जीवन की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है। हम लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर कराएं और अगर कोई भी समस्या दिखे तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से कंसल्ट करें। पारस हेल्थ कानपुर में हम ऑंकोलॉजी सर्विस को एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शन और व्यापक पेशेंट सपोर्ट से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के अपने समर्पण को सुदृढ़ करते हुए पारस हेल्थ कानपुर ने अपनी फैसेलिटीज में मरीजों के लिए मुक्त बस सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया है। यह सर्विस 3 फरवरी से शुरू होगी और सोमवार से शुक्रवार तक दिन दो ट्रिप्स में चलेगी। यह पूरे कानपुर से हॉस्पिटल तक जितने भी मरीज होंगे सभी को ले आएगी। यह पहल मरीज को आवाजाही में होने वाली समस्याओं को समाधान करने के लिए शुरू की गई है खास करके ऐसे मरीज या देखभाल कर्ता जो फॉलोअप्स और ट्रीटमेंट में समस्या महसूस करते हैं उनके लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। 
इस कार्यक्रम में कैंसर केयर के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी, मरीज़-केंद्रित दृष्टिकोण के महत्व पर भी ज़ोर दिया गया। पारस हेल्थ कानपुर में ऑन्कोलॉजी सेवाओं का नेतृत्व विशेषज्ञों की एक टीम करती है, जिसमें डॉ. एस. के. शर्मा, डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. अजय कुमार सिंह, कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी; डॉ. कुश पाठक – एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी; और डॉ. अलंकृता सिंह – कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी शामिल हैं। विशेषज्ञों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शुरुआती पहचान, जिसे कोऑर्डिनेटेड मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी केयर का सहयोग मिले, सर्वाइवल रेट और मरीज़ों के जीवन की संपूर्ण गुणवत्ता में काफी सुधार हो सके। अपने विश्व कैंसर दिवस सेलिब्रेशन और मरीज़ों पर फोकस करने वाली लगातार पहलों के ज़रिए पारस हेल्थ कानपुर कैंसर के बारे में जागरूकता, समय पर कार्रवाई और समुदाय के लिए गुणवत्ता पूर्ण देखभाल के लिए प्रतिबद्ध एक व्यापक टर्शियरी केयर सेंटर के तौर पर अपनी भूमिका को मजबूत करता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस सैफई में कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
उप्र एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न
यूपीयूएमएस सैफई में 20 दिन के नवजात शिशु की जटिल जन्मजात बीमारी का सफल उपचार
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्वसन रोग जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन, पोषण पोटली का वितरण
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगा रक्तदान शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :