उप्र एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश एक्स- रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव लखनऊ से आए चुनाव पर्यवेक्षक राम मनोहर कुशवाहा, दिलीप कुमार ,वीरेंद्र सिंह व राम प्रकाश के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। चुनाव में अनिल कुमार कनौजिया अध्यक्ष व संजीव वर्मा महामंत्री के पद पर निर्विरोध चुने गए। इसके साथी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शरद यादव, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव प्रदीप कुमार ,संगठन मंत्री सुशील कुमार मिश्रा व प्रवक्ता विनय सिंह चुने गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबंध सभी अस्पतालों के टेक्नीशियनो ने पहुंच कर चुनाव में प्रतिभाग किया और शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराया। चुनाव के बाद सभी ने एक दूसरे का मिष्ठान्न से मुंह मीठा कराया और बधाइयां दी।
|