होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
Updated: 2/7/2026 8:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित 
-संपूर्ण समाधान दिवस में 153 शिकायतें, 17 का मौके पर निस्तारण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सदर तहसील अंतर्गत मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 153 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को त्वरित राहत दी गई। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस के शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक शिकायत का ऐसा निस्तारण हो कि फरियादी संतुष्ट हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा वे स्वयं करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
समाधान दिवस में कई मामलों में तत्काल कार्रवाई दिखाई दी। नौबस्ता निवासी अंश सिंह को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ा। मौके पर संचालित विशेष मेडिकल कैंप के माध्यम से उनका प्रमाण पत्र जारी कराया गया। कर्नलगंज निवासी वहीदउद्दीन अहमद के नाम संशोधन प्रकरण में राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटि को तुरंत दुरुस्त कराया गया। पनकी निवासी राजबहादुर कमल के मामले में पिता के नाम और स्वयं के नाम में दर्ज त्रुटियों को राजस्व निरीक्षक की आख्या के आधार पर संशोधित कराया गया। ग्राम बिधनू और कटरी ख्यौरा से आए भूमि अंश और नाम संशोधन संबंधी मामलों में भी मौके पर निर्देश देकर खतौनी प्रविष्टियां सही कराई गईं। ग्राम दहेली उजागर निवासी राम किशोर मिश्रा के अंश निर्धारण संबंधी आवेदन पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल निर्देशित कर अभिलेख संशोधित कराए गए। किदवईनगर निवासी अमन शुक्ला के प्रकरण में पूर्व वाद के अनुपालन को अभिलेखों में दर्ज कर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। फजलगंज निवासी हिमांशु शुक्ला के मामले में पिता के निधन के बाद शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई गई, जिससे प्रार्थी को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों में भी मौके पर प्रगति सुनिश्चित की गई। प्रीती यादव के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ प्रकरण में जनपद स्तर की औपचारिकताएं पूर्ण कराई गई। हिरौंदा के विधवा पेंशन प्रकरण में आधार पंजीकरण पूर्ण कर अगली किस्त के साथ भुगतान सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। विभागवार शिकायतों में सर्वाधिक 69 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से 26, नगर निगम से 19, केडीए से 17 तथा जिला आपूर्ति विभाग, जलकर और केस्को से चार-चार प्रकरण सामने आए। अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित थीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस की भावना के अनुरूप प्रत्येक मामले में समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएएम संतोष कुमार राय, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी, अपर नगर आयुक्त आवेश खान सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विमल नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर घोर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने चार बिंदुओं की मांग का समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन
पांच जुआड़ी हार-जीत की बाजी लगाते धरे गए
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई शिकायतें
मशरूम कल्टीवेशन के बैच का हुआ समापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :