पांच जुआड़ी हार-जीत की बाजी लगाते धरे गए |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुस्करा,हमीरपुर l थाना मुस्करा पुलिस ने जुआ खेलने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 5,340 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खेमराज पुत्र हरिदास, तीरथ पुत्र बहादुर, राजेश कुमार पुत्र बालादीन सैनी, मंगल सिंह पुत्र बालादीन लोधी और शंकर लाल पुत्र पृथ्वीराज राजपूत शामिल हैं। सभी की उम्र 51 से 60 वर्ष के बीच बताई गई है और वे ग्राम पहाड़ी भिटारी, थाना मुस्करा, जनपद हमीरपुर के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से ₹1,390 जामातलाशी से बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मुस्करा में मुकदमा संख्या 34/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
|