सीएसजेएमयू के 61वें स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी
-विभाग के पूर्व छात्र,शोधार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज ने शनिवार को गौरवशाली अतीत एवं उज्जवल भविष्य विषय पर संगोष्ठी हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, संस्थागत उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल की ई-बुकलेट का लोकार्पण एवं स्कूल वीडियो का प्रदर्शन किया। जिसमें लोगों को संस्थान की विकास यात्रा से अवगत कराया।
विद्यालय की निदेशक एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. किरण झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों, विस्तारमान गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थापना दिवस को आत्ममंथन और नई दिशा में अग्रसर होने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र वक्ताओं ने सहभागिता की। जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा बुशरा बरकाती, जो वर्तमान में सामाजिक कार्य विभाग में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि संस्थान से प्राप्त आधार ने उनके व्यक्तित्व और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोज़ी रानी, प्रोजेक्ट हेड (कानपुर), नमामि गंगे परम्परागत कृषि विकास योजना, ने भी विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से प्रेरित किया। संकाय सदस्यों में ईशा त्रिपाठी ने व्यावहारिक दृष्टिकोण से विद्यार्थियो को स्वयं का उत्तरदायित्व स्वयं लेने के लिए और आत्म-चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। स्रजन श्रीवास्तव ने अतीत को समग्रता से देखने और भविष्य से न डरने का सुझाव दिया। डॉ. उधव सुरेका ने जीवन दृष्टि विकसित करने के लिए ज्ञान के मूल स्त्रोत तक जाने का आग्रह किया।डॉ. अमित कुमार सह-संयोजक डॉ. मानस उपाध्याय सहायक निदेशक, डॉ. पूजा सिंह, सहायक निदेशक समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शोधार्थी मौजूद रहे।