सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई शिकायतें |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के तहसील मौदहा में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें l
|