विमल नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर घोर लापरवाही का आरोप |
-इलाज ए दौरान 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कानपुर जनपद के घाटमपुर क्षेत्र के अजगरपुर गांव निवासी मलखान सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र कंधा प्रसाद को पेट में पथरी की शिकायत के चलते बीते शनिवार को विमल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत पर परिजनों ने विमल नर्सिंग होम के डॉक्टरो पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके साथ ही परिजनों का यह भी आरोप था कि आयुष्मान कार्ड के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपए जमा कर लिए थे। इसके बाद मरीज की जान नहीं बचा सके। इस संबंध में जब विमल नर्सिंग होम के सर्जन डॉ.पीएन पार्या से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि मृतक मलखान काफी दिनों से बाएं गुर्दे में पथरी की शिकायत से पीड़ित था,जिसे पूर्व में घाटमपुर में इलाज प्राइवेट करता था,जबकि मरीज की हालत सही नहीं थी,और इलाज दौरान मरीज व परिजनों द्वारा सभी खतरों की जिम्मेदारी लेते हुए ऑपरेशन व अन्य इलाज हेतु लिखित सहमत दी थी। दूसरों के बहकावे में आकर उल्टा सीधा बयान देना उन्होंने शुरू किया। डॉ. सर्जन ने आगे बताया कि घाटमपुर में आराम न होने पर हमीरपुर प्राइवेट ब्रजराज हॉस्पिटल में 26 जनवरी 2026 को इलाज हेतु मृतक मलखान आया था। वहां पर ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। उसे नर्सिंग होम में आराम न होने पर जिला चिकित्सालय इलाज हेतु 30 जनवरी 2026 को गया था। वहां भी आराम न मिलने पर विमल नर्सिंग होम 31 जनवरी 2026 को आया था। डॉ. सर्जन ने आगे बताया कि नर्सिंग होम आने के बाद डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई थी कि आप बाहर जाकर अपना इलाज एवं ऑपरेशन कराये। मरीज व परिजनों द्वारा अपना इलाज यही करने की बात की। जबकि मरीज की हालत सही नहीं थी और इलाज दौरान मरीज व परिजनों द्वारा सभी खतरों की जिम्मेदारी लेते हुए ऑपरेशन व अन्य इलाज हेतु लिखित सहमत दी थी। जिसका लिखित प्रारूप हमारे पास है। डॉ. सर्जन ने आगे बताया कि नर्सिंग होम पर लगाए गए सारे आरोप गलत है। रही बात परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपो में 60 हजार रुपए लेने की जो गलत है। उन्होंने आगे बताया कि सत्यता यह है कि विमल नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना के अंतर्गत गुर्दे के ऑपरेशन का पैकेज नहीं है। इसलिए ऑपरेशन बाहर करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी गई थी। आयुष्मान कार्ड से संबंधित जो भी पैकेज हमारे नर्सिंग होम में है उसके अंतर्गत आने वाले मरीजों को निशुल्क इलाज किया जाता है।