होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक
 
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक
Updated: 2/11/2026 12:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।उद्यमियों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मण्डलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में आज मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में विद्युत, लोक निर्माण, जल निगम, नगर निगम, केस्को, कानपुर मेट्रो, जीएसटी, कानपुर विकास प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यूपीसीडा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन डाले जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। उप महाप्रबंधक, यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र (साइट-1 से 5) हेतु एसटीपी का आंगणन उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। एसटीपी के आंगणन को पीएफडीए में स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। जल निगम (नगरीय) द्वारा दादा नगर, अपट्रान स्टेट एवं बजरंगबली औद्योगिक क्षेत्र का आंगणन शीघ्र तैयार कराये जाने की जानकारी दी गई।
दादानगर सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन के संबंध में अधीक्षण अभियंता, केस्को ने बताया कि सब-स्टेशन की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध हो गई है तथा स्थापना की कार्यवाही प्रगति पर है।
फजलगंज क्षेत्र के चक-84 में सीवर लाइन कार्य के संबंध में नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि अवशेष कार्य पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त बजट की मांग की जा रही है।
एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास तक ग्रीन बेल्ट विकसित किये जाने के संबंध में कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सर्विस लेन के समानांतर फेंसिंग एवं ग्रीन बेल्ट निर्माण का आंगणन स्वीकृति की प्रक्रिया में है तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
रूमा औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी समस्या पर यूपीसीडा अधिकारियों ने अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा नाले की सफाई कर दी गई है, किंतु कुछ किसानों द्वारा पुनः बांध बनाकर नाले के जल का उपयोग सिंचाई में किये जाने से जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इस पर मण्डलायुक्त ने यूपीसीडा, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।
दादा नगर से विजय नगर की ओर जाने वाली लेन को मोटरेबल बनाये जाने के संबंध में जल निगम द्वारा बताया गया कि 95 मीटर मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन कार्य हेतु पुलिस विभाग से ट्रैफिक डायवर्जन की एनओसी प्रक्रियाधीन है। एनओसी प्राप्त होते ही एक माह में कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
पनकी अग्निशमन केन्द्र के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए टेण्डर प्रक्रिया द्वितीय चरण में है। वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
अंत में उद्यमी संगठनों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
खादी वस्त्र नहीं विचार है:राकेश सचान
भाकृअनुप–अटारी, कानपुर में कालानमक चावल के प्रचार-प्रसार पर मंथन
डिजिटल अनुशासन है सुरक्षा की कुंजी जागरूक रहें, सुरक्षित रहे:डीएम
जीआईएल को गुणवत्ता प्रमाणन का विशिष्ट सम्मान
फिल्म घूसखोर पंडित के विरोध में फिल्म निर्माता निर्देशक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :