128वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा की 128वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयर्स अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा (एड) ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगीत सम्मानिता नारायण द्वारा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुभव सिंह उप- जिलाधिकारी द्वारा सेनानी उत्तराधिकारियो का सम्मान शॉल व माला पहना कर किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि यदि हम आज प्रकृति का सम्मान नहीं करेंगे, तो कल हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कनिष्क पांडेय व पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा, कि इन कार्यक्रमों से बच्चों के भविष्य के निर्माण के साथ उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता में अत्यधिक सहायता मिलती है। पुनीत राज शर्मा, राजेश कुमार शर्मा व विजय नारायण तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेडल और शील्ड से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बरीष मिश्रा व सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा व हरिराम गुप्ता, कौशल किशोर शर्मा, दिलीप तिवारी, रमेश सिंघवानी, मनोज त्रिवेदी आदि का सम्मान किया गया।
|