अपर पुलिस आयुक्त ने द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डायल सेवा की कार्यप्रणाली, प्राप्त होने वाली आपात कॉल्स की मॉनिटरिंग, रिस्पॉन्स टाइम, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। अपर पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत एवं आपात सूचना पर त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने तथा तकनीकी संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
|