होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  नंदी पर सवार दूल्हा बने भोलेनाथ ढोल की थाप में झूमे भक्त परिवार
 
नंदी पर सवार दूल्हा बने भोलेनाथ ढोल की थाप में झूमे भक्त परिवार
Updated: 2/15/2026 11:45:00 PM By Reporter-

नंदी पर सवार दूल्हा बने भोलेनाथ ढोल की थाप में झूमे भक्त परिवार |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कस्बा सहित आसपास के गांवों में शिव बारात निकाली गई वहीं शिवालयों में हर हर बम बम की गूंज के बीच शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की है। रविवार को कस्बा सहित आसपास का समूचा ग्रामीण क्षेत्र शिव भक्ति में डूबा दिखाई दिया है। शिवालयों को फूलों व बिजली की जगमगाहट से सजाया गया था। जहां सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां हर हर बम बम की गूंज के बीच शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव महादेव की पूजा अर्चना की है। इसके साथ ही कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें नंदी पर सवार दूल्हा बने भोलेनाथ दर्जनों घोड़े,डीजे, गाजे-बाजे व देवी देवताओं की झांकियों के साथ अपने नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते भक्तगणों के साथ चल रहे थे। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर तहसील मार्ग, मली कुआं चौराहा, जीजीआईसी चौराहा,थाना चौराहा से बड़ी देवी मार्ग होते हुए पुनः फत्तेपुर शिव मंदिर में सम्पन्न हुई है तहसील रोड छोटी देवी मंदिर के पुजारी अमित द्विवेदी ने बताया कि बारातियों के लिए जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर स्वल्पाहार वितरण करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। इसके साथ ही मराठी पुरा कांशीराम कालोनी से निकाली गई शिव बारात कोतवाल के नजदीक स्थित शिव मंदिर पर पहुंच पुनः अपने गंतव्य पर सम्पन्न हुई है। इसके अलावा कस्बा के स्टेशन मार्ग स्थित शिव शक्ति मंदिर में बिजली ठेकेदार राजनारायण गुप्ता, जमुना धर्मशाला के पास स्थित शिव मंदिर में अरुण कुमार शिवहरे अन्नी बाबा , ब्रजेश शिवहरे के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया है। वहीं नगर के हुसैनिया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर, मथुरा मंदिर के शिवालय, गांधी पार्क स्थित शिवालय, शांति नगर स्थित पीपलेश्वर मंदिर के शिवालय सहित अन्य शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए शिवभक्तों की भीड़ लगी रही है। इसके अलावा क्षेत्र में बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर,खंडेह,रीवन ,करहिया, टिकरी , कुनेहटा सहित अन्य कई गांवों में शिव बारात निकाली गई एवं शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में किया गया जलाभिषेक
शिवभक्ति के रंग में रंगा कानपुर; आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़, व्यवस्था चाक-चौबंद
कथा व्यास ने 18 पुराण और 6 शास्त्रो का किया वर्णन
स्वामी प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से दंडवत यात्रा का शुभारंभ
दो दिवसीय संयुक मार्गदर्शन शिविर का समापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :