भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में किया गया जलाभिषेक |
-सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह प्रशासन रहा मुस्तैद |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मुख्यालय के संगमहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। संगमहेश्वर मंदिर मे प्राचीन मान्यता के अनुसार एक गाय प्रतिदिन यमुना पार कर स्वयं भू शिवलिंग पर दूध अर्पित कर लौट आती थी,जब मालिक ने इसका रहस्य जानने के लिए खुदाई की तो शिवलिंग का दिव्य और विशाल स्वरूप प्रकट हुआ,तभी से यह धाम आस्था और चमत्कार का केंद्र माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर पर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। ऐसे ही मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर साहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। वही कस्बा कुरारा सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। तथा बेरी गांव स्थित प्राचीन कोटेश्वर शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। वहीं शंकरपुर गांव स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने कांवर चढ़ाकर पूजा अर्चना की। क्षेत्र में शिवरात्रि की धूम रही शिवालयों में सुबह से ही भक्त पूजा करने के लिए एकत्र रहे।
क्षेत्र के बेरी गांव स्थित प्राचीन कोटेश्वर मंदिर में लोगो ने भगवान शिव को बेलपत्र,भांग,धतूरा, बेर, जौ,आदि अर्पण कर पूजा अर्चना की तथा इसके बाद शिव बारात का भव्य आयोजन किया गया। शिव बारात गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर किला दरवाजे से होकर मेन बाजार से होकर, गांव में भ्रमण कर पुलिस चौकी से होकर वापस बाजार की तरफ गई। गांव में भ्रमण के दौरान लोगों ने बैल में सवार शिव भेष धारी भगवान भोलेनाथ का तिलक कर स्वागत किया । बारात में शिव गण भूत , प्रेत चल रहे थे।दूल्हा बनेशिव जी त्रिशूल लिए अंग में भस्म रमाए तथा सांप गले में डाले चल रहे थे। बम बम भोले के उदघोष करते बाराती नाचते गाते चल रहे थे। बारात में महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। गांव भ्रमण के बाद वापस शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस बारात में गांव सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। शांति पूर्ण माहौल में शिव बारात संपन्न हुई। क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से भक्तों का आवागमन शुरू हो गया तथा लोगों ने पूजा अर्चन किया। तथा शिव भक्त कांवड़िए अपनी कांवर लेकर आए तथा पूजा अर्चनाकी इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में बचरौली, बरुआ, बिलौटा, शेखुपुर आदि गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। कृषि उत्पादन मंडी समित में व्यापारियों द्वारा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। मिश्रीपुर के त्रिसिरा देव शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस तरह क्षेत्र के शिवमंदिरो में महाशिवरात्रि का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा के बाजार स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। डामर गांव निवासी अशोक कुमार निगम ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस तरह महाशिवरात्रि का पर्व हर्ष के साथ शांति पूर्वक माहौल में मनाया गया।