दो दिवसीय संयुक मार्गदर्शन शिविर का समापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्याम नगर बाईपास स्थित श्री हंस मंदिर आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से कानपुर मंडल समिति के गठन हेतु दो दिवसीय मार्ग दर्शन शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पूर्वी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी महात्मा सार्थानंद व हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई द्वारा किया गया। महात्मा श्री सार्थानंद जी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शाखा संगठन को मजबूत करने तथा समिति द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार को बढ़ाने जैसे अनेक विषयों पर गहनता से प्रकाश डाला,पहले दिन की बैठक सायं 7 बजे से 10 बजे तक व दूसरे दिन प्रातः 9 बजे दोपहर 1 बजे तक की गयी। शिविर में लगभग 150 कार्यकर्ताओ सहित सभी उन्नाव आश्रम प्रभारी साध्वी नील गंगा बाई जी व फतेपुर आश्रम प्रभारी महात्मा आत्मगीतानंद ने प्रतिभाग किया। कानपुर मंडल के जनपदों के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार पर अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान अवधेश कटियार, रामराज यादव, धर्मपाल, उदय प्रताप सिंह गिरधारी लाल गुप्ता , हरीकरन सिंह, राजेंद्र वर्मा,राम दयाल, घनश्याम,, बालगोविंद, शमशेर सिंह, मिथलेश सोनी, माया दीक्षित, संजना वर्मा आदि । मंच संचालन शैलेंद्र पाल ने किया।
|