पातालेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने की जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम केसयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम सम्पन्न हुईं l महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे बहन गौरा यादव व श्रृष्टि तिवारी ने लगवाये l इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम सम्पन्न हुईं l महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन के टीम प्रमुख अनंतराम शिवहरे ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है l भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा हमीरपुर जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शराब के कारण हर माँ बहन परेशान है l अपने हमीरपुर जिले के लोगों को नशामुक्त बनाना है आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं, नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें, अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है जब तक जिला नशामुक्त नहीं होगा , तब तक हमें संघर्ष और प्रयास करना होगा l भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त किया,संगठन केतहसील अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति ने अपने विचार रखें lअंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया l संचालन टीम प्रमुख शिवकरन शर्मा ने किया l महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया l