स्वामी प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से दंडवत यात्रा का शुभारंभ |
सुशील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के मौदहा क्षेत्र के मकरांव गांव निवासी भक्त वृंदावन धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले है। तथा एक भक्त दंडवत यात्रा कर रहा है। आज यह कुरारा क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर सुबह आगे की यात्रा पर जाएंगे। मकरांव गांव निवासी बृजेश यादव ने बताया कि वृंदावन धाम के लिए एक फरवरी से गांव से दंडवत यात्रा की शुरुवात की थी। उसने बताया कि स्वामी प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से दंडवत यात्रा का शुभारम्भ किया है। उसने बताया कि एक दिन में दस किलोमीटर की यात्रा कर लेते है। इस यात्रा में लगभग तीन माह का समय लग जाएगा। इसके साथ में सुदेश यादव, दीपक कुशवाहा, संदीप राणा, सत्यम कुशवाहा भी पैदल यात्रा कर रहे है।
|