साड़ी कारोबारी ने खुद को अवैध पिस्टल मारी गोली
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। साड़ी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। खून से लथपथ वह घर में तड़पते रहे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बचाने दौड़े। तुरंत हैलेट अस्पताल ले गए। जहां से परिवार के लोग रीजेंसी हॉस्पिटल ले गये। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया। इसकी जांच की जा रही है।
आर्यनगर के इंद्रलोक विला अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर 40 साल के सनल कपूर रहते हैं। उनकी नयागंज में साड़ी की दुकान है। परिवार में पत्नी प्रियंका व दो बेटियां हैं। मंगलवार देर रात कारोबारी की पत्नी व बेटियां कमरे में मौजूद थी, जबकि कारोबारी दूसरे कमरे में थे। इस दौरान कमरे से अचानक तेज आवाज आई। पत्नी व बेटियां दौड़ कर कमरे में पहुंची तो सनल खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के बाद परिजन उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए। कारोबारी का इलाज डॉक्टर जयंत वर्मा की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक कारोबारी के सिर से गोली आर-पार हो गई है, हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं मामले में डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि कारोबारी ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारी है। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। पिस्टल कहां से कारोबारी के पास आई, इसका पता लगाया जा रहा है। कारोबारी के होश में आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।