21 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल एवं सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बुधवार को प्रवर्तन (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न हुई।
तीन अलग-अलग विधि विरूद्ध प्लाटिंग साइट जिसका रकबा 21 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग/निर्माण के अन्तर्गत इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित/अर्द्धनिर्मित/निर्माणाधीन भवन एवं समस्त निशानदेही को तीन जेसीबी से ध्वस्त किया। इसमें प्रकाश नारायण व अन्य ग्राम-प्रतापपुरी हरी 09 बीघा दूसरा राम, बाबू व अन्य ग्राम-भगवानपुरवा 08 बीघा, वहीं, राग गुप्ता व अन्य ग्राम-कटरी ख्यौरा 04 बीघाअवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये/ अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही। इसके अतिरिक्त ग्राम- सिंहपुर एवं गंगपुर चकबदा के अन्तर्गत लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल की अवैध निर्माण/प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।