होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उप्र पावर कॉर्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्राविधानों में शामिल करने की मांग
 
उप्र पावर कॉर्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्राविधानों में शामिल करने की मांग
Updated: 2/18/2026 9:44:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उप्र पावर कॉर्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्राविधानों में शामिल करने की मांग 
-संविदा कर्मचारियों के शोषण पर जताई कड़ी आपत्ति 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन लि0 के अधीन केस्को डिस्कॉम को नवगठित उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम के प्राविधानों के अंतर्गत तत्काल शामिल किया जाए, ताकि संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। संघर्ष समिति ने इस सम्बन्ध में पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा शासन को भेजे गये पत्र का विरोध किया है जिसमें पॉवर कार्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम से अलग रखने की बात की गई है। संघर्ष समिति ने कहा है कि वर्तमान में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मचारियों के साथ व्यापक स्तर पर भेदभाव और शोषण किया जा रहा है। लंबे समय से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को नियमितीकरण या समायोजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है तथा समान कार्य के बावजूद वेतन भुगतान में भारी असमानता है।संघर्ष समिति ने यह भी बताया कि कई मामलों में श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए संविदा कर्मचारियों को बोनस, अवकाश तथा अन्य वैधानिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके विपरीत ठेकेदारों को अनावश्यक वित्तीय लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है।
संघर्ष समिति के अनुसार इन कर्मचारियों से लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मीटर रीडर, वाहन चालक, हेल्पर आदि कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन पर्याप्त प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा अनेक कर्मचारी असमय मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता का शिकार हो रहे हैं।संघर्ष समिति ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे सैकड़ों संविदा कर्मचारियों को मनमाने तरीके से सेवा से हटाया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण एवं श्रम कानूनों के विरुद्ध है। साथ ही जांच रिपोर्टों के बावजूद ईपीएफ आदि मदों में अनियमितता करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।संघर्ष समिति ने कहा है कि सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से तैनात कर्मचारियों और अन्य संविदा कर्मचारियों के वेतन में भी भारी अंतर है, जो समान कार्य के सिद्धांत का उल्लंघन है।संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केस्को  को आउटसोर्स सेवा निगम के अंतर्गत लाया जाए, सभी संविदा कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन एवं सुविधाएं दी जाएं, श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ठेकेदारों की अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाए। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि  संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो इसकी तीखी प्रतिक्रिया होगी और बिजली कर्मियों को आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 155 जोड़ो ने थामा एक दूजे का दामन
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शिक्षण एवं जागरूकता का पढ़ाया गया पाठ
अवैध अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुलडोजर
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
माध्यमिक परिषद प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :