माध्यमिक परिषद प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाएं शुरू |
-1942 कक्ष निरीक्षकों की लगाई गई ड्यूटी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई।जिसमें जिले के 43 परीक्षा केंद्र में 29831 पर परीक्षार्थी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। इस यूपी बोर्ड परीक्षा में पांच उड़न दस्ते नजर रखने के लिए बनाए गए थे। दिन बुधवार की सुबह पाली में हाईस्कूल हिंदी व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न कराई गई। बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई,जिसके लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें हाई स्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं परीक्षा देगी। इन सब की निगरानी रखने हेतु डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही सभी परीक्षा केंद्र को जोड़ने के साथ ही इसे लखनऊ व प्रयागराज से जोड़ा गया था। जहां से परीक्षार्थियों की निगरानी बनी रहे। बोर्ड प्रश्न पत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया था। इसके अलावा विभिन्न विषयों के एक-एक पेपर सेट अतिरिक्त आए हैं थे। जिनको परीक्षा केंद्र में अलग रखवाया गया था। इसके साथ 1942 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा के 988 व बेसिक शिक्षा परिषद के 954 कक्ष निरीक्षक शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पहले से कर ली गई थी। विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही परीक्षा केंद्र को जोड़ने के साथ ही कंट्रोल रूम प्रभारी सहित अन्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। पांच उड़न दस्ते इस परीक्षा में नजर रखने के लिए गठित किये गए थे।
बोर्ड परीक्षा तैयारी पर एक नजर
बॉक्स जिले में 43 परीक्षा केंद्र, जोनल मजिस्ट्रेट चार,सेक्टर मजिस्ट्रेट ग्यारह, विभागीय सचल दल पांच, रात्रि सचल दल आठ, संवेदनशील परीक्षा केंद्र तीन, अतिरिक्त संवेदनशील परीक्षा केंद्र दो, हाई स्कूल छात्र संख्या 15131 एवं इंटरमीडिएट छात्र संख्या 14700