मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 155 जोड़ो ने थामा एक दूजे का दामन |
-राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद द्वारा जोड़ों को दिया गया जीवनभर खुश रहने का आर्शीवाद |
सुनील कुमार धुरिया सवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 180 जोड़ों में से 155 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, नगर पालिका परिषद हमीरपुर अध्यक्ष कुलदीप निषाद, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर आशीष कटियार, खंड विकास मौदहा- सुमेरपुर- कुरारा प्रमुख आशीष पालीवाल, श्रम एवं रोजगार विभाग के राघवेंद्र सिंह तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और विवाह की परंपरा को सम्मानपूर्वक निभाना बताया गया। कार्यक्रम में सभी जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह समारोह सम्पन्न किया।