अवैध अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुलडोजर |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में हाइवे किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ राजस्व टीम की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।
क्षेत्र के झलोखर गांव में हाइवे किनारे मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी लेने के लिए आवंटित है। इस भूमि के आसपास लोगो ने अवैध रूप से अति क्रमण कर लिया था। लोगो की शिक़ायत पर गांव के लेखपाल द्वारा इस भूमि की नाप करके लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ललित मोहन शिवहरे,तथा पुलिस बल मौजूद रहा।