तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l एनएच 34 पर एक बार फिर से तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई चौराहा के पास का है। गौरतलब है कि समय लगभग एक बजे दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीबाई तिराहा के निकट एक सड़क दुर्घटना घटित हुई जहां एक ट्रक जो कानपुर की ओर से आ रहा था। चालक द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल से जा रहे अरविंद निषाद(35) पुत्र रघुराज निवासी मोहल्ला मेरापुर सदर कोतवाली हमीरपुर को पीछे से टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अरविंद निषाद को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना जब सदर कोतवाली पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची व जानकारी की।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की तथा पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेजा गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।