सपा कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ पुलिस ने छीनी हवन सामग्री
-100 बेड का अस्पताल बन कर तैयार,नहीं हो सका अब तक चालू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 100 बेड का अस्पताल बन कर तैयार हो गया लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया इसी दौरान मौके पर पहुँची पुलिस ने हवन सामग्री छीन ली 45 करोड़ रुपये की लागत से बना 100 बेड के नए सरकारी अस्पताल का भवन एक साल से अधिक समय से बन कर तैयार खड़ा है। इसके बावजूद न तो इस अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और न ही स्टाफ की तैनाती हो सकी और ना ही अस्पताल में कोई उपकरण लगाए गए है। जिसके बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर बैठकर सद्बुद्धि यज्ञ किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और सपा कार्यकर्ताओं से यज्ञ सामग्री छीनने का प्रयास किया, इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हो गई। दक्षिण क्षेत्र के केशव नगर स्थित 100 बेड के अस्पताल को 2021 में बनाए जाने की उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुमति दी थी जिसके लिए 45 करोड़ रुपए का बजट भी दिया गया था। अस्पताल का भवन बन कर तैयार भी हो चुका है जिसे चालू करने के लिए 2025 मार्च की तारीख भी दी गई थी मगर कोई न कोई कारण बनते बनते एक साल बीत गए मगर लेकिन अस्पताल अभी तक चालू नहीं हो पाया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के पार्षद अर्पित यादव बड़ी संख्या में पहुँचकर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास जाकर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ भी किया इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और यज्ञ कर रहे सपा कार्यकर्ताओं से हवन सामग्री और जलता हुआ हवन कुंड को छीनने का प्रयास किया इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक होना शुरू हो गई सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल मार्च 2025 से बन कर तैयार है और इसे मार्च के महीने में ही चालू भी होना था मगर एक साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल शुरू नहीं हो सका है। इस अस्पताल को चालू कराने के लिए समय समय पर पहले भी आवाजें उठती आई है। किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी और सांसद रमेश अवस्थी अस्पताप को खुलवाने के लिए कई बार निरीक्षण भी कर चुके है मगर उसके बावजूद अस्पताल चालू नहीं हो पाया। लोगो का कहना है कि जिस जगह पर अस्पताल बना है उसी से कुछ दूरी पर भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय भी बना है दोनों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू हुआ था मगर भाजपा का कार्यालय बन कर तैयार हो गया मगर अस्पताल अभी भी चालू नहीं हो सका है इस दौरान बंटी यादव,आलोक यादव पार्षद,सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।